🔴 जुआरियों से कुल 1,94,000/- रुपए नगद, 17 मोबाइल और 5 ताश की गड्डी की जप्त।

ग्वालियर। 12.02.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 12.02.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रातंर्गत शिव नगर कॉलोनी बड़ागांव में कुछ व्यक्ति रुपये पैसों से हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) ने थाना प्रभारी मुरार को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान शिव नगर कॉलोनी बड़ागांव में एक निर्माणाधीन मकान में देखा तो कुछ लोग एक कमरे में आमने-सामने बैठकर ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

उक्त लोगों को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उन्होने अपने नाम बृज किशोर यादव, देव सिंह कुशवाहा, बदन सिंह राणा, हरिओम प्रजापति, लज्जाराम यादव, गिर्राज सिंह गुर्जर, कल्याण उर्फ कल्ली यादव, मानसिंह जाटव, देवेंद्र उपाध्याय, अनिल जाटव, मानसिंह कुशवाहा, शिव सिंह कुशवाहा, अजब सिंह जाटव, दशरथ सिंह कुशवाहा, मुनीम शर्मा, सतीश जाटव, चंद्रशेखर जाटव बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये जुआरियों के सामने फड़ से कुल 1,94,000/- रुपए नगद, 17 मोबाइल और 5 ताश की गड्डी को जप्त किया। उक्त व्यक्तियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का दण्डनीय होने से थाना मुरार में धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्त मशरूका : कुल 1,94,000/- रुपए, 17 मोबाइल और 5 ताश की गड्डी को जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content