🔴 तस्करों से 32 बोर की 06 देशी पिस्टल मय 32 बोर की 05 अतिरिक्त मैग्जीन, एक पिट्ठू बैग तथा एक मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड को जप्त किया गया।
🔴 तस्कर खरगोन से 12 हजार प्रति नग के हिसाब से 06 पिस्टल खरीदकर लाये थे और ग्वालियर तथा आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रूपये में बेचने की फिराक में थे।

ग्वालियर। 15.02.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच ग्वालियर को दिनांक 14.02.2026 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुरैना का शिवम तिवारी अपने दोस्त अकिंत शर्मा के साथ मोटर साइकिल से अवैध हथियार की तस्करी करने हेतु ग्वालियर-झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास कच्चे रास्ते पर आने वाले हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर एससपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को उक्त सूचना की तस्दीक कर अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्यवाही हेतु भेजा गया।

क्राईम ब्रांच टीम मुखबिर के बताये अनुसार ग्वालियर-झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास पहुँची, जहां पर मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति बैठा हुआ एक व्यक्ति खड़ा होकर बात करता दिखा, जिन्होने पुलिस की टीमों को देखकर दौड़कर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को घेरकर पकड़ा। उक्त दोनां की तलाशी लेते हुये नाम पता पूछा तो एक व्यक्ति ने अपना नाम शिवम तिवारी पुत्र श्रीनिवास तिवारी उम्र 21 साल नि० वनखडी रोड त्रिवेणी धर्मशाला के पास गोपालपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना का होना बताया, जिसके पास से पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 32 बोर की 05 पिस्टल मय मैग्जीन एवं 05 अतिरिक्त मैग्जीन मिली। उसके बाद दूसरे संदिग्ध की तलाशी लेते हुये नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अकिंत शर्मा पुत्र सेवाराम शर्मा उम्र 23 साल नि0 ग्राम पलपुरा बसई पो० मृगपुरा थाना सिविल लाइन जिला मुरैना का होना बताया, जिसकी तलाशी में कमर की बायीं तरफ 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन मिली और जैकेट से एक मोबाइल वीवो कम्पनी का मिला तथा एक मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड जिसकी नंबर प्लेट पर नंबर एमपी09-एएच-9616 लिखा है, मिली।

क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़े गये आरोपी शिवम तिवारी के कब्जे से 32 बोर की 05 पिस्टल मय मैग्जीन एवं 05 अतिरिक्त मैग्जीन एवं आरोपी अकिंत शर्मा से 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय मैगजीन तथा एक मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड को जप्त कर उन्हे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना क्राईम बांच में अप0क्र0 09/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि वह लोग खरगोन के भीखनगांव से 12 हजार में प्रति नग के हिसाब से 06 देशी पिस्टल 72 हजार रूपये में खरीदकर लाये थे और ग्वालियर तथा आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रूपये में बैचने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि उनके द्वारा पूर्व में किस-किस को अवैध हथियार बैचे हैं।

जप्तशुदा माल : 32 बोर की 06 देशी पिस्टल मय 32 बोर की 05 अतिरिक्त मैग्जीन, एक पिट्ठू बैग गहरे नीले रंग का तथा एक मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड को जप्त किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content