ग्वालियर। 17.02.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले एवं आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ, जिसमें थाना मुरार क्षेत्रातंर्गत राजश्री पुड़िया के दामों को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी होने पर गुस्साए ग्राहक ने दुकानदार पर कट्टा तानकर धमकाता हुआ दिखाई दिया। उक्त विडियो संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल,भापुसे* को थाना मुरार पुलिस की टीम बनाकर उक्त आरोपी की पतारसी कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे)* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी मुरार निरी0 मैना पटेल* द्वारा थाना बल की टीम को उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 16.02.2026 को मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि विडियो में कट्टा निकालकर धमकाने वाला व्यक्ति भुमिया बाबा मंदिर तरफ से मोहनपुर पुल तरफ हाईवे किनारे जा रहा है।

उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो सड़क किनारे मुखबिर के बताये हुलिये का संदिग्ध लड़का दिखा, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लड़के से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम *आशीष यादव उर्फ खच्चा पुत्र शिवचरन यादव उम्र 30 साल निवासी बडागांव ग्वालिय* र का रहने वाला बताया। पकड़े गये लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुर्से मिला एवं उसके लोअर की जेब में 315 बोर का एक जिंदा राउंड रखा मिला। उक्त लड़के का कृत्य धारा 25 (1-बी)(ंए) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना मुरार में अप0क्र0-81/26, धारा धारा 25 (1-बी)(ंए) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर बदमाश से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*जप्त हथियार:* एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउंड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content