🔴 आरोपियों से 40 बोरी दाल, एक ऑटो क्रमांक एमपी32-जेडसी-3175 एवं एक ई रिक्शा जप्त किया गया।
ग्वालियर। 04.03.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी पंकज जीवतानी निवासी मंगला स्कूल के पास सराफा बाजार डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसकी मंगला स्कूल के पास किराने की थोक के सामान की दुकान है। दिनांक 02.03.26 के समय सुबह जब वह दुकान पर पहुँचा तो देखा कि मेरी दुकान के पीछे वाले शटर लगे ताले टूटे पड़े थे। दुकान में रखे दाल तथा मूंग दाल, चना दाल के कट्टे कम दिखे तो मैने अपने उक्त कट्टों का मिलान अपने स्टाक रजिस्टर से किया तो उसमें 30-30 किलो के 35 कट्टे तुअर दाल, 5 कट्टे मूंग दाल, 2 कट्टे चना दाल, के नही दिखे, जिन्हें दिनांक 01/02.03.26 की मध्यरात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति सीसीटीव्ही का डीव्हीआर सहित चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अपराध क्र.119/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदशन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त चोरी करने वाले अज्ञात चोर की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जाकर घटना में प्रयुक्त ऑटो की पहचान की गई जिस पर नंबर एमपी32-जेडसी-3175 अंकित था, इसी आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
दौराने विवेचना में थाना डबरा सिटी पुलिस को आज दिनांक 04.03.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि किराने की दुकान में उक्त चोरी की बारदात करने वाले दो लड़के पानी की टंकी के पास सब्जी मण्डी प्रांगण डबरा में सस्ते दाम में दाल के कट्टे खरीदने/बेचने की बात कर रहें है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे जहाँ दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेरकर पकड़ा व नाम पता पूछा तो उन्होंने ने अपना अपना नाम (1) प्रमोद उर्फ कल्ला बाल्मीक पुत्र रामस्वरूप बाल्मीक आयु 31 साल निवासी हरिजन कालोनी वार्ड न. 18 हनुमानगंज डांड़ा डबरा (2) पवन बाल्मीक पुत्र अमरसिंह बाल्मीक आयु 23 साल निवासी हरिजन कालोनी वार्ड न. 18 हनुमानगंज डांड़ा डबरा का होना बताया। संदिग्धों से उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किये गये दाल के कट्टे में से 40 कट्टे सब्जी मण्डी प्रांगण में बने खण्डहर शौचालय में छिपाना बताया, जिन्हे आरोपियों की निशादेही पर जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी दीपक जोशी पुत्र कैलाश जोशी उम्र 38 साल निवासी ग्राम अर्रु से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा एवं आरोपी ईशाक खान पिता वहीद खान उम्र 35 साल निवासी जवाहर कालोनी डबरा से घटना में प्रयुक्त आटो क्रमांक एमपी32-जेडसी-3175 को जप्त किया गया एवं प्रकरण में एक अन्य आरोपी अरुण वाल्मीक पुत्र बबलेश वाल्मीक उम्र 24 साल निवासी हरिजन बस्ती हनुमान डाडा डबरा जो फरार है, जिसे अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियो से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं तथा चोरी के शेष माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. प्रमोद उर्फ कल्ला बाल्मीक पुत्र रामस्वरूप बाल्मीक आयु 31 साल निवासी हरिजन कालोनी वार्ड न. 18 हनुमानगंज डांड़ा डबरा
2. पवन बाल्मीक पुत्र अमरसिंह बाल्मीक आयु 23 साल निवासी सदर
3. दीपक जोशी पुत्र कैलाश जोशी उम्र 38 साल निवासी ग्राम अर्रु
4. ईशाक खान पिता वहीद खान उम्र 35 साल निवासी जवाहर कालोनी डबरा
जप्त माल – 40 बोरी दाल, एक ऑटो क्रमांक एमपी32-जेडसी-3175 एवं एक ई रिक्शा जप्त किया।





