🔴 आरोपियों से देशी मदिरा प्लेन की 03 पेटी तथा अंग्रजी शराब रॉयल स्टेज एवं मैकडबल नम्बर 1 के 04 कार्टून कुल शराब 62.28 लीटर कीमती 55,140/- रूपये एंव स्विफ्ट कार कीमती 05 लाख रूपये की जप्त।
ग्वालियर 06.03.2025 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 05.03.2026 को हजीरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ट्रिपल आईटीएम की तरफ से एक सफेद रंग की कार में अवैध शराब भरकर मुरैना तरफ जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकरियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे)* द्वारा थाना हजीरा पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी हजीरा निरी. जितेन्द्र सिंह तोमर* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने शनि काली माता मंदिर के पास अंधेरे में गाड़ी का इंतजार किया तो कुछ समय बाद एक सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट लगी स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा थाने की मोबाइल गाड़ी को अड़ाकर उक्त कार को रोका गया। कार को चेक करने पर उसमें दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखे। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम बिरजू उर्फ रामब्रज सिंह गुर्जर पुत्र गब्बर सिंह उम्र 27 साल निवासी ग्राम कैमरा थाना सरायछोला जिला मुरैना तथा बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रवि कुमार राठौर पुत्र शिवचरण सिंह उम्र 32 साल निवासी इस्लामपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना बताया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर अंग्रेजी शराब के 04 कार्टून रखे मिले एवं गाड़ी डिग्गी में देशी प्लेन मदिरा की 03 पेटी कार्टून रखे मिले। उक्त शराब को परिवहन करने एवं बेचने के संबंध में लायसेंस चाहा गया तो उनके द्वारा नहीं होना बताया। आरोपियों का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज एवं मैकडबल नम्बर 1 के 04 कार्टून कुल 35.28 लीटर, देशी प्लेन मदिरा की 03 पेटी कार्टून कुल 27 लीटर कीमती लगभग 55,140/- रूपये एवं शराब परिवहन में उपयोग की गई स्विफ्ट कार कीमती लगभग 05 लाख रूपये की विधिवत जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0- 70/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्त मशरूका :- देशी मदिरा प्लेन की 03 पेटी तथा अंग्रजी शराब रॉयल स्टेज एवं मैकडबल नम्बर 1 के 04 कार्टून कुल शराब 62.28 लीटर कीमती 55,140/- रूपये एंव स्विफ्ट कार कीमती 05 लाख रूपये की जप्त।
keyboard_arrow_up
Skip to content