🔴 उक्त आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में पूर्व से चोरी के 02 अपराध पंजीबद्ध हैं।
🔴 उक्त आरोपी द्वारा थाना डबरा देहात क्षेत्र में भी दो मोटर सायकिलें चोरी करना स्वीकार किया है।

ग्वालियर। दिनांक 20.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुराने वाहन चोरी के प्रकरणों में चोरी गये वाहनों को बरामद कर वाहन चोरों को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित वाहन चोरी के प्रकरणों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 516/22 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटरसायकिल को बरामद कर वाहन चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन चोर सहराई पुल के पास सर्विस रोड पर काफी देर से चोरी की मोटर सायकिल लिये खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो सहराई पुल के पास सर्विस रोड़ पर मुखबिर के बताये हुलिआ का एक व्यक्ति मोटर सायकिल लिए खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंशू उर्फ मुकेश सेन पुत्र रमेश सेन आयु 32 साल निवासी जवाहर कॉलोनी डबरा हाल वार्ड क्र. 03 बड़ौनी जिला दतिया का होना बताया।

पुलिस टीम ने मौके पर मिली मोटर सायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल करीब 04 साल पहले सब्जी मण्डी रामगढ़ डबरा से चोरी करना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 516/22 धारा 379 भादवि में गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी से अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना डबरा देहात क्षेत्र में 02 मोटर साइकिल और चोरी करना स्वीकार किया है। जिस पर से थाना डबरा देहात पुलिस द्वारा आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उक्त चोरी की मोटर सायकिलों की बरामदगी के प्रयास किये जायेंगे। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना डबरा सिटी में चोरी के 02 अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये हैं।

ज्ञात हो कि दिनांक 07.06.2022 को फरियादी दीपक कुशवाह निवासी ग्राम भरौली थाना पिछोर ग्वालियर ने थाना डबरा सिटी में सब्जी मंडी रामगड़ डबरा से अपनी एच एफ. डीलक्स मोटरसाईकिल नंबर एमपी07-एमजेड-2278 चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 516/22 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बरामद वाहन :- चोरी की एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल को जप्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content