ग्वालियर। 20.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी गीतेश सिंह(परिवर्तित नाम) निवासी पिछोर जिला ग्वालियर ने थाना पिछोर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 19.03.2026 को मेरी लड़की संगीता(परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 17 साल 06 माह घर पर अकेली थी, शाम को जब वह अपनी पत्नी के साथ घर आया तो मेरी लड़की संगीता(परिवर्तित नाम) घर पर नही मिली, मैने उसकी आसपास व रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला। मुझे संदेह है कि गांव का कोई लड़का उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। फरियाउदी की रिपोर्ट पर थाना पिछोर में अप0क्र0 43/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर शिवम राजावत के द्वारा पुलिस की एक टीम को थाना क्षेत्र से अपहृत उक्त नाबालिग बालिका की पतारसी की दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की पतारसी हेतु उसके रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
दौराने विवेचना थाना पिछोर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.03.2026 को ग्राम बड़ी अकबई से उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाब बालिका के माननीय न्यायालय डबरा में धारा 183 बीएनएस के कथन लिपिबद्ध कराये जाकर अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना पिछोर पुलिस द्वारा उक्त अपहृता की तलाश हेतु किये गये त्वरित प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।





