🔴 बदमाशों से एक 32 बोर की देशी पिस्टल, तीन जिन्दा राउण्ड तथा एक 315 बोर का कट्टा तथा दो जिन्दा राउण्ड एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-जेडएल-1012 को जप्त किया।

ग्वालियर। दिनांक 28.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य)ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु लगाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना हजीरा पुलिस को दिनांक 27.03.2026 जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में संजय नगर पुल के पास डिपो में दो संदिग्ध व्यक्ति किसी बारदात की नियत अवैध हथियार लिए बैठे हुए हैं।

मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस टीम संजय नगर जैन मंदिर डिपो पर पहुँची तो एक सफेद कलर की कार खड़ी दिखी, जिसे घेरकर कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को उतारकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष गुर्जर पुत्र उदयवीर उर्फ ऊदल गुर्जर उम्र 31 साल निवासी ग्रीनवुड स्कूल के पास आदित्यपुरम ग्वालियर स्थाई पता भत्तपुरा थाना अंबाह जिला मुरैना का बताया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली तो कमर में बांयी तरफ एक 32 बोर की देशी पिस्टल खुरसे मिला तथा तीन जिन्दा राउण्ड पेंट की बांई जेब में मिले तथा कार की पिछली सीट पर बैठे हुए व्यक्ति को उतारकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विवेक शर्मा पुत्र रवि शर्मा उम्र 28 साल निवासी ग्राम कसमड़ा थाना महुआ जिला मुरैना का बताया, संदेह होने पर तलाशी ली तो कमर में एक 315 बोर का देशी लोहे का हाथ का बना कट्टा तथा कट्टे को खोलकर देखा तो एक राउण्ड बैरल में लगा मिला तथा एक राउण्ड पेंट की दाहिनी जेब में मिला।

अभियुक्तगणों का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से उक्त पिस्टल मय तीन जिन्दा राउण्ड तथा एक मारूति स्विफ्ट कार सफेद रंग की रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी07-जेडएल-1012 आरोपी मनीष गुर्जर से जप्त की गई और आरोपी विवेक शर्मा से एक 315 बोर का कट्टा तथा दो जिन्दा राउण्ड मौके पर जप्त किये गये। थाना हजीरा द्वारा उक्त आरापियों को अप0क्र0 92/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार :- एक 32 बोर की देशी पिस्टल, तीन जिन्दा राउण्ड तथा एक 315 बोर का कट्टा तथा दो जिन्दा राउण्ड एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-जेडएल-1012 को जप्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content