ग्वालियर। दिनांक 30.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.03.2026 को तड़के पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में कुछ लोग ऑटो में अवैध रूप से गांजा लिये पुराने बहोड़ापुर थाने के सामने से निकलने वाले हैं। मुखबिर की उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* एवं *अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कराकर गांजा तस्करों को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे) व श्री मनीष यादव(रापुसे) एवं सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा थाना बल की संयुक्त टीम को पुराना बहोड़ापुर थाने के सामने कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई तभी थोडी देर बाद बहोड़ापुर चौराहा तरफ से एक ऑटो क्रमांक एमपी07-आर-7192 आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोक कर चेक किया तो उसमें ऑटो ड्रायवर व ऑटो में एक महिला सहित चार लोग बैठे मिले। पूछताछ करने पर आटो ड्राइवर ने ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से आटों में बैठी चारों सवारियों को किशन बाग छोडने हेतु जाना बताया। ऑटो में बैठी चारों सवारियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम (1) संतोष कुशवाह पुत्र लक्ष्मण कुशवाह उम्र 40 साल निवासी किशन बाग, बहोडापुर, (2) उमा कुशवाह पत्नी संतोष कुशवाह उम्र 31 साल निवासी सदर, (3) दीपू पुत्र रामलाल कुशवाह उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी बाई कॉलोनी, गोल पहाडिया, थाना जनकगंज ग्वालियर, (4) राधेश्याम पुत्र विद्याराम शर्मा उम्र 45 साल निवासी किशनबाग, बहोडापुर ग्वालियर का होना बताया।
चोरों सवारियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह सभी लोग साथ में उडीसा तरफ से गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन से ग्वालियर आ रहे है। पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों सवारियों के सामान की तलाशी ली गयी तो एक स्टील की टंकी में से तीन संदिग्ध पैकेट मिले जो टेप से पैक थे व एक गांठ लगी हरी पन्नी मिली एवं एक मेंहदी से रंग के बैग में से भी तीन संदिग्ध पैकेट टेप से पैक मिले। उक्त 06 संदिग्ध पैकेटों व गांठ लगी हरी पन्नी को खोलकर चेक किया तो उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। उक्त गांजा की तौल कराने पर उसका बजन कुल 05 किलो 965 ग्राम कीमती लगभग 59 हजार रूपये का पाया गया। पकड़े गये चारों आरोपियों को यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 965 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व घरेलू वस्तुए स्टील की टंकी, ट्रॉली बैग व 02 अन्य बैग को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0- 124/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये चारों आरोपियों से गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका :- अवैध गांजा 05 किलो 965 ग्राम कीमती लगभग 59 हजार रूपये एवं घरेलू वस्तुए स्टील की टंकी, ट्रॉली बैग व 02 अन्य बैग को जप्त किया।