🔴AI तकनीक से फर्जी सिम धारकों की पहचान, एजेंटों की मिलीभगत उजागर।

🔴 एक ही चेहरे पर कई सिम एक्टिव-POS धारकों की भूमिका संदिग्ध।

🔴 झांसी रोड थाने में मामला दर्ज, अन्य थानों में जांच जारी।

🔴 ग्वालियर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम कर रही कार्रवाई।

🔴 फर्जी सिम के जरिए अपराध पर रोक लगाने की ग्वालियर पुलिस की बड़ी पहल।

ग्वालियर। दिनांक 30.03.2026 राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन फेस के अंतर्गत कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर (रापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर (रापुसे) निर्देशित किया गया।

DOT(Department of Telecommunication) के द्वारा AI (Artificial intelligence) आधारित Facial Recognition Tool (ASTR) के माध्यम से फर्जी मोबाईल सिम धारकों का डाटा प्रदाय किया गया है, जिसमें म.प्र. के समस्त जिलों के लिये राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा Operation F.A.C.E (Facial authentication and compliance enforcement) चलाया जा रहा है, जिसके फेस-1 में विभिन्न संदिग्ध यूनिक फेस को चिन्हित किया गया है, जिस पर सिम कार्ड जारी हुए हैं, ऐसे यूनिक फेस की पहचान जिसमें एक ही व्यक्ति के चेहरे / unique Face पर कई मोबाईल नंबर नाम एवं पता बदल-बदल कर एक्टिवेट कराये गये है। इन मोबाईल नम्बरों को फर्जी तरीके से एक्टिवेट कराये जाने में pos धारकों / एजेंटो की मिलीभगत भी सम्मिलित है, इन सभी जारी मोबाईल नंबरों के चेहरों / unique Face की पहचान एवं संदिग्ध pos धारकों / ऐजेंटो की भूमिका स्पष्ट कर वैधानिक कार्यवाही के कियान्वयन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर द्वारा ऑपरेशन फेस के समन्वय एवं संपर्क हेतु टीम गठित की गई जिसकी समीक्षा हेतु श्रीमती सुमन गुर्जर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम / अपराध) एवं श्री नागेन्द्र सिकरवार डीएसपी अपराध ग्वालियर को निर्देशित किया गया है, जिनके मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों को कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके अंतर्गत थाना झांसीरोड़ में अप.क्र. 98/26 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (c) तथा 66 (d) पर कार्यवाही की गई तथा अन्य थानों में भी डाटा एनालाइज कर कार्यवाही लगातार की जा रही है।

ग्वालियर पुलिस की अपील- ग्वालियर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने दस्तावेज (आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि) सिम जारी करने हेतु न दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

keyboard_arrow_up
Skip to content