🔴 अपहृत बालिका की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 2000/- रुपये का ईनाम घोषित किया था।

ग्वालियर 01.04.2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

ज्ञात हो कि थाना घाटीगांव में फरियादिया की रिपोर्ट पर से अपहृत बालिका एवं संदेही की तलाश व पतारसी हेतु अप.क्र.34/26 धारा 137(2) बीएनएस इजाफा धारा 87,64(2)एम बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट 2012 का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त अपहृत बालिका एवं संदेही की तलाश व पतारसी के भरसक प्रयास किये न मिलने पर अपहृत बालिका की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 2000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी घाटीगांव निरीक्षक पूरन शर्मा के द्वारा पुलिस की एक टीम को उक्त अपहृत नाबालिग की दस्तयावी एवं संदेही की युवक की धरपकड़ हेतु लगाया गया और पुलिस की एक टीम को अपहृत बालिका एवं संदेही की तलाश हेतु दीगर राज्य भेजा गया।

दौराने तलाश पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण की अपहृत बालिका एवं संदेही युवक, पैंट गाँव थाना मुरसान जिला हाथरस (उ.प्र.) में मौजूद है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पैंट गाँव के पास रोड़ के किनारे थाना मुरसान जिला हाथरस(उ.प्र.) से उक्त अपहृत बालिका पूनम बंजारा(परिवर्तित नाम) निवासी घाटीगांव को दिनांक 30.03.2026 को दस्तायब किया गया एवं संदेही आरोपी विष्णू कोरी पुत्र घूरेलाल कोरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पैंट थाना मुरसान जिला हाथरस(उ.प्र.) को दिनांक 31.03.26 को पकड़ा गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content