🔴 पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा पुलिस बल।
🔴 वारदात की फिराक में घूम रहे थे आरोपीगण, पुलिस ने समय रहते किया नाकाम प्रयास।
🔴 मौके से एक आरोपी हुआ फरार, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी।
🔴 आरोपियों से एक 12 बोर की अधिया (कट्टा), एक 12 बोर की दोनाली बंदूक, 12 बोर के 04 जिंदा राउंड, 12 बोर का एक चला हुआ राउंड व मौके से आई 20 कार क्रमांक एमपी06-सीए-7428 की जप्त।
ग्वालियर। दिनांक 02.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना भितरवार पुलिस को दिनांक 01.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा भितरवार में हरसी रोड़ तरफ एक आई 20 कार क्रमांक एमपी06-सीए-7428 में इकरार खान, भूपेन्द रावत, विपिन कुशवाह व रामलखन रावत हथियार लेकर किसी वारदात की नियत से घूम रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर ने थाना भितरवार पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना प्रभारी भितरवार निरी0 सुधीर सिंह कुशवाह के द्वारा थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो हरसी रोड़ की तरफ एक ग्रे रंग की आई 20 कार दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो पुलिस की गाड़ी देखकर उक्त गाडी के चालक ने कार को तेज रफ्तार से भगाने लगा। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए आदमपुर गुरूद्वारे के आगे जाकर कार को ऑवरटेक कर कार को रोका गया तो कार में बैठे हुए एक व्यक्ति के द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिससे पुलिस बल बाल-बाल बचा। कार में बैठे व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो कार में बैठा एक व्यक्ति मौके से भाग गया व 03 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उन्होने अपने नाम इकरार बान, भूपेन्द्र, विपिन कुशवाह बताया एवं मौके से भागे हुए व्यक्ति के संबंध में पूछताछ करने पर उसका नाम रामलखन रावत पुत्र रामहेत रावत निवासी ग्राम ईंटों थाना करहिया का होना बताया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर इकरार खान के कब्जे से एक 12 बोर की अधिया (कट्टा) उसकी नाल में लगा 12 बोर का चला हुआ एक खाली कारतूस व पेन्ट की जेब से एक 12 बोर का जिन्दा कारतूस, भूपेन्द्र रावत के कब्जे से एक 12 बोर की दोनाली बंदूक एवं उसके बेरल में लगे 12 बोर के 02 जिन्दा कारतूस व विपिन कुशवाह की पेन्ट की दाहिनी जेब से एक 12 बोर का जिन्दा कारतूस मिला। उक्त व्यक्तियों से मिले हथियारों के संबंध में लायसेंस चाहा गया तो उनके द्वारा लायसेंस न होना बताया।
पकड़े गये आरोपीगणों का यह कृत्य धारा 109(1),221,132,3(5) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर की अधिया (कट्टा), एक 12 बोर की दोनाली बंदूक, 12 बोर के 04 जिंदा राउंड, 12 बोर का एक चला हुआ राउंड व मौके से आई 20 कार क्रमांक एमपी06-सीए-7428 को विधिवत जप्त किया जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना भितरवार में अप0क्र0-105/26 धारा 109(1),221,132,3(5) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से उनका फरार साथी व अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. इकरार खान पुत्र सत्तार खान उम्र 28 साल निवासी डबरा ग्वालियर।
2. भूपेन्द पुत्र गोलेश्वर रावत उम्र 26 साल निवासी सहवई थाना कहरिया ग्वालियर।
3. विपिन कुशवाह पुत्र संजय कुशवाह उम्र 25 साल निवासी पिछोर रोड डबरा ग्वालियर।
जप्त मशरूका :- एक 12 बोर की अधिया (कट्टा), एक 12 बोर की दोनाली बंदूक, 12 बोर के 04 जिंदा राउंड, 12 बोर का एक चला हुआ राउंड व एक आई 20 कार क्रमांक एमपी06-सीए-7428 की जप्त।





