ग्वालियर। 03.04.2026
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी राहुल यशपाल निवासी गुढा बौद्ध नगर माधौगंज जिला ग्वालियर ने थाना गिजोर्रा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 08.03.2026 को वह अपने दोस्त पुष्पेन्द राजपूत के साथ अपना ट्रैक्टर लेके ग्राम हथनौरा से नदी किनारे होते हुये गणेशपुरा, काशीपुर रोड पर जा रहा था। तभी मैं जैसे ही नदी के नजदीक पहुंचा तो रास्ते में सरसों के खेत में से कुछ अज्ञात लडके मुंह बांधकर आये और बन्दूक से फायरिंग कर दी। जब में और मेरा दोस्त अपना ट्रैक्टर रोककर नीचे उतरे तो ये सभी लोग सरसों के खेत में भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गिजोर्रा में अज्ञात के खिलाफ अप0क्र0- 22/26 धारा 125,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना गिजोर्रा पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के आरोपियों की पतारसी कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमा र के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरी. उपेन्द्र सिंह धाकड़ के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 02.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में संदेही बीरू बघेल मोदी बाबा के मंदिर आया हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मोदी बाबा मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिआ का एक व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर जंगल की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बीरू बघेल पुत्र इंदर सिंह बघेल उम्र 23 साल निवासी ग्राम गिजौर्रा का होना बताया। पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी राहुल बघेल निवासी किरौल के साथ घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर अटा बाबा के मंदिर के पास टूटा हुआ पुराने ढाबा में छिपाकर रखा हुआ घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिन्दा राउंड विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी को थाना गिजोर्रा के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर उसके साथी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ पूर्व से थाना गिजोर्रा में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 02 अपराध पंजीबद्ध हैं।
जप्त हथियार :- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिन्दा राउंड किया जप्त





