ग्वालियर। 03.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी सुरेश सिंह(परिवर्तित नाम) निवासी आंतरी जिला ग्वालियर ने थाना झांसीरोड पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 26.03.2026 को समय अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ अपने गांव से शीतला माता मंदिर पर दर्शन करने के लिये आया था। मैने अपने परिवार के साथ शीतला माता के दर्शन किये उसके बाद मेरी लड़की रेखा(परिवर्तित नाम) उम्र करीबन 15 साल की शीतला माता मंदिर पर लगे मेला में सामान लेने गई थी, जो काफी देर होने के बाद भी बापस नहीं आई। फिर मैने अपनी लड़की की तलाश शीतला माता मेला एवं आसपास की रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नही चला। मेरे लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति शीतला माता मंदिर मेले से बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड में अप0क्र0 96/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अपहृत बालिका को नाका चंद्रबदनी स्थित बस स्टेंड से सकुशल दस्तयाब किया जाकर पूछताछ कर मेडीकल परीक्षण उपरान्त वनस्टॉफ सेंटर भेजा गया, जहां से अपहृत बालिका को परिजनों को सुपुर्द किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content