ग्वालियर। 04.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच ग्वालियर को दिनांक 03.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध लड़का अवैध हथियार लिए कोई वारदात करने की नियत से अजाक्स कार्यालय के सामने खंडर सरकारी आवास थाटीपुर के पास खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो अजाक्स कार्यालय पास मुखबिर के बताये हुलिआ का एक लड़का खडा़ दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उक्त लड़के की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला एवं उसके लोअर की जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा मिला। पूछताछ में उक्त लड़का नाबालिग होना पाया गया। बाल अपचारी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, 01 जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। थाना क्षेत्र थाटीपुर का होने से बाल अपचारी के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप. क्रमांक 95/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।
जप्तशुदा माल : एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 का जिंदा राउंड किया जप्त





