ग्वालियर दिनांक 06.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबित गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 05.04.2026 को थाना गोला का मंदिर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोला का मंदिर के अपराध क्र. 282/24 धारा 307,323,294,506,34 भादवि में वर्ष 2024 से फरार आरोपी शिब्बू गुर्जर, ग्वालियर मेला ग्राउण्ड में राजबाग गार्डन के सामने खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना गोला का मंदिर की टीम को फरार आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा पुलिस की टीम को हत्या का प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर पकड़ने हेतु लगाया गया।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान राजबाग गार्डन के सामने पहुंची जहां मुखबिर द्वारा के बताये गये हुलिया का एक व्यक्ति खडा दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकडकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिब्बू उर्फ शिवम गुर्जर पुत्र भाऊसाहब गुर्जर उम्र 19 साल निवासी बैंक कॉलोनी का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा आरोपी को थाना गोला का मंदिर के अपराध क्र. 282/24 धारा 307,323,294,506,34 भादवि में विधिवत गिरफ्तार का प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी :- शिब्बू उर्फ शिवम गुर्जर पुत्र भाऊसाहब गुर्जर उम्र 19 साल निवासी बैंक कॉलोनी ग्वालियर

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उनि. जयेन्द्र सिंह कुशवाह, आर. गोविन्द राजावत, आर. राहुल भदौरिया, आर. सोनू गुर्जर, आर. कुलदीप गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content