🔴 आरोपी के खिलाफ थाना बडौनी जिला दतिया में 12 अपराध तथा थाना डबरा सिटी में 03 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी का थाना डबरा सिटी के गुंडा लिस्ट में नाम दर्ज किया गया है।
ग्वालियर। दिनांक 11.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी के प्रकरणों में चोरी गये वाहनों को बरामद कर वाहन चोरों को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित वाहन चोरी के प्रकरणों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 179/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटरसायकिल को बरामद कर वाहन चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन चोर चोरी की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल लिये टंचिंग ग्राउण्ड के पास बेचने की नियत से बैठा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति टंचिंग ग्राउण्ड के पास मोटर सायकिल लिए बैठा मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा धेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ इन्दर सिंह परमार पुत्र रणवीर सिंह परमार आयु 35 साल निवासी ग्राम ओरीना थाना बड़ोनी जिला दतिया हाल टंचिंग ग्राउण्ड के पास डबरा का होना बताया।
पकड़े गये संदिग्ध के पास से मिली बिना नम्बर की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त मोटर सायकिल दिनांक 03.04.2026 को पशु अस्पताल के सामने वाली गली डबरा से चोरी करना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटर सायकिल विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना बडौनी जिला दतिया में 12 अपराध तथा थाना डबरा सिटी में 03 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी का थाना डबरा सिटी के गुंडा लिस्ट में नाम दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि फरियादी मनोज रावत निवासी नगर पालिका के पास अमर स्टूडियो डबरा ने दिनांक 03.04.2026 की दोपहर को पशु अस्पताल के सामने वाली गली से अपनी हीरो स्प्लेन्डर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी07-जेड़बी-8343 की चोरी होने की रिपोर्ट लेख कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में 179/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
बरामद वाहन :- चोरी की 01 मोटर सायकिल को जप्त किया गया।
keyboard_arrow_up
Skip to content