ग्वालियर। दिनांक 12.04.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी आशीष चौहान निवासी चंदनपुरा हजीर, ग्वालियर ने थाना हजीरा में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.03.2026 के सुबह करीब 07.30 बजे वह अपनी चाय की दुकान खोल रहा था और श्यामू पंडित, मंगल सिंह तोमर की किराना दुकान के सामने खड़ा था जो पुरानी रंजिश को लेकर मुझे गालियॉं देने लगा, मैने गाली देने से मना किया तो श्यामू पंडित अपने भाई विजय पंडित, मामा पप्पू शर्मा को बुला लिया और तीनों ने मिलकर मेरी मारपीट की तथा मौके पर बचाने आई मेरी माँ की भी धक्का मुक्की कर दी। तब विजय अपने घर से अदिया लेकर आया और विजय पंडित ने मुझे निशाना बना कर जान से मारने की नियत से गोली चला दी, मैं जमीन पर गिर गया, अगर जमीन पर नही गिरता तो गोली मुझे लगती और मेरी जान चली जाती। उसके बाद श्यामू पंडित, मंगल पडित, पप्पू शर्मा यह कह कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हजीरा में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0-93/25 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) को थाना हजीरा पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया था। थाना हजीरा पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटे के भीतर उक्त प्रकरण के दो आरोपी श्यामू उर्फ विनय शर्मा तथा प्रमोद उर्फ पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त मामले में फरार शेष आरोपी की तलाश की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी रेवाडी हरियाणा में फरारी काट रहे हैं, उक्त सूचना पर पुलिस टीम को रेवाड़ी हरियाणा भेजा गया जहां पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से रामपुरा क्षेत्र में आरोपी विजय पंडित के छिपे होने वाले स्थान पर पहुंचा तो आरोपी विजय पंडित पुलिस की सूचना पाकर छत से कूदकर भागने लगा, जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा तथा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विजय पंडित निवासी ग्वालियर बताया तथा उक्त अपराध में स्वयं का शामिल होना बताया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार ग्वालियर ले गये। आरोपी से उक्त अपराध तथा घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- विजय शर्मा पुत्र श्रीचरण शर्मा उम्र 34 साल निवासी सुमावली जिला मुरैना हाल निवासी जेसीमिल के सामने चंदनपुरा बिरलानगर हजीरा ग्वालियर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content