ग्वालियर दिनांक 15.04.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी विकास पाराशर निवासी ग्राम बंधा थाना उटीला जिला ग्वालियर थाना उटीला में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 11.04.2026 को सुबह मैं अपने घर के बाहर बैठा था तभी पुराने विवाद पर से अनुज पाठक अपने पिता छोटे उर्फ बृजमोहन पाठक एवं चचेरे भाई संदीप पाठक के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो से आया और मुझे गाली देने लगा जब मैने गाली देने से मना किया तो अनुज पाठक ने अपनी कमर से कट्टा निकालकर मुझे डराने के लिए कट्टे से 02-03 हवाई फायर कर दिये तभी गोली की आबाज सुनकर आसपडोस के लोग आ गये जिन्होने हमारा बीच बचाव कराया। वह तीनों जाते हुए बोले कि आज तो गोली ऊपर चलाई है यदि मुझसे फिर कभी उलझा तो तुझे इसी कट्टे से जान से खत्म कर दूंगा। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 42/26 धारा 296,351(3),3(5),125 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी उटीला को पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उटीला उनि0 नरेन्द्र सिसोदिया के द्वारा पुलिस की टीम को आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 14.04.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के आरोपी संदीप पाठक एवं अनुज पाठक ग्राम भटपुरा की ओर काले रंग की गाड़ी से जा रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने ग्राम भटपुरा पुलिया के पास से एक काले रंग की स्कार्पियो गाडी सहित दो लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होने अपने नाम संदीप पाठक पुत्र राजेंद्र पाठक उम्र 29 साल निवासी मीरा नगर मुरार ग्वालियर एवं दूसरे ने अनुज पाठक पुत्र छोटे उर्फ बृजमोहन पाठक उम्र 21 साल निवासी त्यागी नगर मुरार का होना बताया।
पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में पूछताछ की गई तो घटना में प्रयुक्त कट्टा स्कॉर्पियों गाड़ी के अंदर रखा होना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा मौके से घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कार्पियो क्र0 एमपी07-एई-8121 एवं अवैध देशी कट्टा विधिवत जप्त किया गया। थाना उटीला पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का ईजाफा कर दोनों आरोपियों को थाना उटीला के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
जप्त मशरूकाः- घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा एवं काले रंग की स्कार्पियो क्र0 एमपी07-एई-8121 को किया जप्त।





