🔴 स्मैक तस्करों से 35.42 ग्राम स्मैक, एक मारूति स्विफ्ट कार, एक वनप्लस मोबाइल कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 04 लाख 15 हजार रूपये का जप्त किया।
ग्वालियर। दिनांक 18.04.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार व सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 अतुल सोलंकी व थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के द्वारा दिनांक 17.04.2026 को क्राइम ब्रांच व थाना जनकगंज पुलिस की संयुक्त टीम को चकलेश्वर मंदिर के आगे तिघरा रोड पर वाहन चेकिंग हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को एक सिल्वर कलर की मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक आरजे45-सीव्ही-7967 गोलपहाडिया की तरफ से आती हुई दिखी। पुलिस चेकिंग को देखकर कार चालक कार को बेक करने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदेह होने पर उक्त कार को घेराबंदी कर रोक लिया गया। चेक करने पर कार में 05 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुये मिले।
पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम उमेश कानव, कृष्णा सेनी, शादव खान, आर्यन वर्मा, प्रवीण कुमार कानव बताये। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर आगे डेस बोर्ड की डिग्गी में डबल प्लास्टिक की थैली में हल्का सफेद रंग का स्मैक जैसा पाउडर मिला। पुलिस द्वारा उक्त संदेहियों से उक्त पदार्थ के संबंध में पूछताछ की तो उनके द्वारा स्मैक पाउडर होना बताया। उक्त मादक पदार्थ स्मैक की तोल कराने पर उसका बजन 35.42 ग्राम कीमती लगभग 01 लाख रूपये की होना पाई गई। पकड़े गये आरोपीगणों का यह कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उनके कब्जे से 35.42 ग्राम स्मैक, एक मारूति स्विफ्ट कार, एक वनप्लस मोबाइल को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों के खिलाफ थाना जनकगंज में अप0क्र0-91/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये आरोपियों से स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर :-
1. उमेश कानव पुत्र राजेंद्र प्रसाद कानव उम्र 21 निवासी आदर्श कॉलोनी थाना शाहपुरा जयपुर।
2. प्रवीण कुमार कानव पुत्र राजेंद्र प्रसाद कानव उम्र 22 साल निवासी सदर।
3. आर्यन वर्मा पुत्र मुकेश कुमार वर्मा उम्र 19 साल निवासी सदर।
4. कृष्णा सेनी पुत्र हर सहाय सेनी उम्र 19 निवासी शंकर कॉलोनी थाना शाहपुरा जयपुर।
5. शादव पुत्र रहीस ख़ान उम्र 19 साल निवासी विद्याधर नगर कच्ची बस्ती थाना विद्याधर नगर, जयपुर।
बरामद मशरूका :- 34.42 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 01 लाख रूपये, 01 मोबाइल कीमती लगभग 15 हजार रूपये, एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक आरजे45-सीव्ही-7967 कीमती लगभग 03 लाख रूपये कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 04 लाख 15 हजार रूपये का जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content