🔴 अपनी ही बहन को लूटने वाले भाई और उसके दोस्त को पुलिस ने लूटे गये सोने के सामान सहित व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित पकड़ा।
🔴दिनदहाड़े लूट की वारदात निकली साजिश, भाई ने दोस्त संग रचा था षड्यंत्र।
🔴 दो बाल अपचारियों की महिला के कपड़े पहनकर वारदात की थी तैयारी।
🔴सीसीटीवी और त्वरित कार्रवाई से बहोड़ापुर पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज लूट।
ग्वालियर। दिनांक 18.04.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- आज दिनांक 18.04.2026 को थाना बहोड़ापुर पर सूचना प्राप्त हुई बहोडापुर क्षेत्र में दो स्कूटी सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती से सोने से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। पीडिता शेजू सिकरवार ने बताया कि वह आज दोपहर के समय IIFL गोल्ड बैंक में लोन के लिए अपना सोने का सामान जमा कराने जा रही थीं। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे धक्का देकर सोने से भरी थैली को लेकर भाग गये।
दिनदहाड़े लूट की उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) को थाना बहोडापुर पुलिस टीम से बनाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर औश्र संदिग्धों को चिन्हित कर त्वरित कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस की टीमों को उक्त घटना के सीसीटीवी फुटेज चेक कररने व संदिग्धों की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।
दौराने तस्दीक पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर स्कूटी सवार दोनों नकाबपोश बदमाशों का चिन्हित किया गया और पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लूट के प्रकरण में सबसे पहले फरियादिया युवती के भाई को अभिरक्षा में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने दोस्त के साथ उक्त लूट की घटना कारित करना बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त लूट की घटना में वांछित दूसरे आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपी विधि विरूद्ध बालक (बाल अपचारी) होना पाये गये।
थाना बहोडापुर पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों बाल अपचारियों की निशादेही पर लूटा गया थैला जिसमें रखा संपूर्ण सोने का सामान जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की गई। पुलिस द्वारा जब स्कूटी की चेकिंग की तो सभी चौंक गये क्योंकि स्कूटी की डिग्गी में महिला के दो जोड़ी कपडे मिले, इस संबंध में दोनों बाल अपचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह महिला के कपड़े पहनकर घटना करने वाले थे परन्तु समय न मिलने के कारण महिला के दो जोड़ी कपड़े स्कूटी की डिग्गी में रख दिये थे।





