ग्वालियर ।। 22.04.2026वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी पश्चिम क्षेत्र के.पी. एस तोमर, यातायात प्रभारी मध्य क्षेत्र धनंजय शर्मा एवं यातायात प्रभारी पूर्वी क्षेत श्री अभिषेक रघुवंशी के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में थाने एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त विशेष अभियान के दौरान थाना यातायात गोला का मंदिर द्वारा हजीरा चौराहा से चार शहर का नाका के बीच दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान को हटाया गया एवं पास खाली करवाया गया साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई जिसमें 14 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई कर ₹8000 जुर्माना अधिरोपित किया गया।
थाना यातायात कंपू द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं 13 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमें 6500 रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा थाना यातायात झांसी रोड द्वारा पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटाया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के पालन में यातायात थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यातायात को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने हेतु हजीरा चौराहा से चार शहर का नाका , राजीव प्लाजा रोड पर पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटाया और चालानी करवाई की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में शहर के तीनों यातायात थाने की पुलिस एवं हमराह बल उपस्थित रहे।
keyboard_arrow_up
Skip to content