🔴 गिरोह की 02 महिला सदस्यों को पुलिस ने दिनांक 26.04.26 को डबरा क्षेत्र से पकड़ा था और 09 सदस्यों को आज धरदबोचा।
🔴 गैंग के सदस्य टमटम व ऑटो में सवारियों को निशाना बनाकर करते थे चोरी।
🔴 पकड़ी गई पूरी गैंग का नेटवर्क कई शहरों में फैला हुआ और यह लोग मौका देखकर जेवर व नगदी चोरी कर फरार हो जाते थे।
ग्वालियर। 27.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा टमटम व ऑटो में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को टमटम व ऑटो में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के नेतृत्व में थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा दिनांक 26.04.2026 को टमटम व ऑटो में बैठी सवारियों के सामान की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से अप0क्र0 211/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गया मशरूका बरामद किया गया था। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा दिनांक 26.04.2026 को गिरफ्तारशुदा आरोपीयान शान्ति देवी आदिवासी एवं श्रीमती पूनम आदिवासी के मेमोरेण्डम के आधार पर अन्य आरोपियों की डबरा क्षेत्र में पतारसी की गई।
इसी दौरान पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि शान्ति और पूनम के साथ की अन्य महिलायें एवं पुरुष पुराना गाड़ी अड्डा डबरा में देखे गये हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम पुराना गाड़ी अड्डा रामगढ़ डबरा पहुँचे, जहाँ मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के लोग मिले जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा व उनके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने अपने नाम (1) बकीला उर्फ सोनू आदिवासी (2) ललित आदिवासी (3) गुड्डू सिंह आदिवासी (4) श्रीमती मंजू आदिवासी (5) श्रीमती ऊषा आदिवासी (6) श्रीमती कमलेश पत्नि बकीला उर्फ सोनू आदिवासी (7) श्रीमती कमलेश पत्नि अनिल आदिवासी (😎 श्रीमती पिंकी आदिवासी (9) गुड्डी जाटव बतायें।
उक्त सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी लोग साथ में मिल कर अलग-अलग शहर में जाते हैं और सभी अलग-अलग खड़े हो जाते हैं जैसे ही कोई महिला बैग लिए दिखती है उसके साथ टैक्सी या टमटम में बैठ जाते हैं और मौका मिलते ही उसमें से जेवर व नगदी जो मिल जाए वही चोरी कर लेते हैं। उसके बाद सभी लोग उस शहर से चले जाते हैं और उसे बेच कर सभी लोग पैसे आपस में बाँट ले ते हैं। आरोपियों ने 02-03 दिन पहले एवं करीब डेढ़ महीना पहले डबरा में चोरी करना एवं ग्वालियर में कई बार अलग-अलग स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया श्रीमती शान्ति देवी एवं पूनम सहित उक्त सभी 11 आरोपीयान को अप0 क्रं. 211/26 धारा-303(2) बीएनएस में जेआर एवं अप0 क्रं. 133/26 धारा-303(2) बीएनएस में मशरूका की बरामदगी हेतु दिनांक 29.04.26 तक का पुलिस रिमांड स्वीकृत किया गया।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगण:-
1. बकीला उर्फ सोनू पुत्र सूरजपाल आदिवासी आयु 39 साल निवासी- ग्राम टिकटोली थाना सुमावली जिला मुरैना हाल- फड़कापुरा बामोर जिला मुरैना
2. ललित आदिवासी पुत्र प्रकास आदिवासी आयु 25 साल निवासी- ग्राम पारोली थाना गदपुरी पलवल हरियाणा हाल- फड़कापुरा बामोर जिला मुरैना
3. गुड्डू सिंह आदिवासी पुत्र शेरसिंह आदिवासी आयु 20 साल निवासी- ग्राम टिकटोली थाना सुमावली हाल फड़कापुरा बामोर जिला मुरैना
4. श्रीमती मंजू पत्नि प्रकाश आदिवासी आयु 48 साल निवासी- ग्राम पारोली थाना गदपुरी पलवल हरियाणा हाल- फड़कापुरा बामोर जिला मुरैना
5. श्रीमती ऊषा पत्नि शिवा आदिवासी आयु 27 साल निवासी- सत्यमपुरम कालोनी नजफगढ़ दिल्ली
6. श्रीमती कमलेश पत्नि बकीला उर्फ सोनू आदिवासी आयु 40 साल निवासी- ग्राम टिकटोली थाना सुमावली जिला मुरैना हाल- फड़कापुरा बामोर जिला मुरैना
7. श्रीमती कमलेश पत्नि अनिल आदिवासी आयु 35 साल निवासी जैदामण्डी श्योपुर हाल फड़कापुरा बामोर
8. श्रीमती पिंकी पत्नि राजू आदिवासी आयु 30 साल निवासी जौचौली थाना उच्चौन भरतपुर (राज.)
9. गुड्डी जाटव पत्नि मुन्ना जाटव आयु 48 साल निवासी- पक्केवाग थाना सिविल लाइन इटावा
10.शान्ति देवी पत्नि रामेश्वर आदिवासी आयु 50 साल निवासी- स्टेशन के पास आगरा स्थाई- ग्राम टिकटोली थाना सुमावली जिला मुरैना हाल- फड़कापुरा बामौर जिला मुरैना (दिनांक 26.04.26 को गिर0)
11. श्रीमती पूनम आदिवासी पत्नि मोनू सिंह आदिवासी आयु- 22 साल निवासी- रेल्वे स्टेशन के पास आगरा स्थाई- ग्राम टिकटोली थाना सुमावली जिला मुरैना हाल- फड़कापुरा बामौर जिला मुरैना (दिनांक 26.04.26 को गिर0)
keyboard_arrow_up
Skip to content