🔴 आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व उसकी खून लगी शर्ट की जप्त।

ग्वालियर। 29.04.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी महेश झा निवासी दीदार कॉलोनी डबरा ने जेएएच हॉस्पीटल ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 27.04.2026 को रात्रि में वह चांदनी चौक पर अंडे के ठेले पर अंडे खा रहा था, तभी मेरे पास में ही सोनू उर्फ दामोदर उर्फ लीडर खड़ा था। सोनू उर्फ दामोदर जाटव मुझे बिना बजह के मां बहन की गालियां देने लगा। मैने उससे कहा कि तुम मुझे गालियां क्यो दे रहे हो तो सोनू उर्फ दामोदर ने चाकू निकालकर मुझे जान से मारने की नियत से चाकू से बार जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। जब मैं चिल्लाया तो भानू शर्मा व मेरे दामाद ने आकर बीच बचाव कराया तो सोनू वंहा से भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0-219/26 धारा 109(1),296(बी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे)* को थाना डबरा सिटी की पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित अरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 28.04.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी सोनू उर्फ दामोदर उर्फ लीडर रामगढ मण्डी में बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू जाटव उर्फ दामोदर उर्फ लीडर पुत्र स्व. किशन लाल जाटव उम्र 45 साल निवासी रामगढ सब्जी मण्डी के पास डबरा का होना बताया।

पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। जिस पर से आरोपी को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 29.04.2026 को आरोपी की निशादेही पर पुरानी गाड़ी अड्डा सब्जी मंडी के पीछे से घटना में प्रयुक्त चाकू व आरोपी की खून लगी शर्ट को विधिवत जप्त किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content