ग्वालियर। 03.05.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 02.05.2026 को फरियादिया सबीना(परिवर्तित नाम) उम्र 25 वर्ष, निवासी लश्कर ग्वालियर ने थाना कोतवाली में एक शिकायती अवेदन पत्र दिया था जिसमें उल्लेख किया कि दीपक उर्फ सोनू रावत निवासी तारागंज से उसकी जान पहचान वर्ष 2021 में चावड़ी बाजार क्षेत्र में हुई, जहाँ वह सिलाई का कार्य करती थी तथा आरोपी लोडिंग वाहन लेकर आता-जाता था। दीपक उर्फ सोनू रावत द्वारा फरियादिया को शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। फरियादिया द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करेगा, यहाँ तक कि आवश्यकता पड़ने पर घरवालों के खिलाफ जाकर भी शादी करने की बात कही। दीपक उर्फ सोनू रावत द्वारा दिनांक 22.02.2026 एवं 17.03.2026 को एक होटल में शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में जब फरियादिया ने विवाह के लिए कहा तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए शादी से इंकार कर दिया। उक्त आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 69 बीएनएस का पाये जाने से आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अप0क्र0 53/26 धारा 69 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना कोतवाली पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरी. मोहिनी वर्मा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के आरोपी की तलाश उसके घर तथा आसपास के क्षेत्र में की गई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी दीपक उर्फ सोनू रावत को ट्रान्सपोर्ट नगर बहोड़ापुर पर देखा गया है, उक्त सूचना के बाद पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर बहोड़ापुर पहुंची तो मुखबिर के बताये हुलिया का आरोपी, विशाल मेगा मार्ट ट्रांसपोर्ट नगर बहोड़ापुर के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर अपनी छुपाने लगा, जिसे पुलिस द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक उर्फ सोनू पुत्र स्वं हरीसिह रावत उम्र 21 साल निवासी नेक टेन्ट हाउस के पास थाना जनकगंज का होना बताया।

पकड़े गये आरोपी से उक्त अपराध सदर के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*:- दीपक उर्फ सोनू रावत पुत्र स्व0 श्री हरी सिंह रावत उम्र 21 वर्ष निवासी नेक टेन्ट हाउस के पास तारागंज थाना जनकगंज जिला ग्वालियर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content