🔴आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा राउंड, दो डंडे एवं एक क्रेटा गाड़ी को जप्त किया गया।
ग्वालियर| 03.05.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः फरियादी सुनील उर्फ पप्पू राजावत निवासी वैष्णों विहार कॉलोनी गुढ़ा गुढ़ी का नाका ने थाना माधौगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 27.04.2026 को दोपहर के समय मौहल्ले में रहने वाले अरुण पाण्डे एवं उसके दूर के रिश्तेदार धर्मेन्द्र चौहान के बीच हुए विवाद को फोन पर शांत कराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अरुण पाण्डे द्वारा उसे गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और कुछ समय पश्चात अरुण पाण्डे अपने साथियों कैन्डी तिवारी, बेटू चौरसिया एवं देव राठौर व अन्य के साथ मेरे घर के बाहर आ गये तथा सभी ने मिलकर मुझे अश्लील गालियां दीं तथा उनके द्वारा मेरी लात-घूंसों से मारपीट की गई, तभी आरोपी कैन्डी तिवारी ने कट्टे से उसकी ओर फायर किया, जो उसके पास से निकल गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा फरियादी को जान से मारने की धमकी दी और जाते समय कैन्डी तिवारी द्वारा एक हवाई फायर भी किया गया। थाना माधौगंज में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 105/26 धारा 110,296 (बी), 115 (2), 351 (2), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम / अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना माधौगंज पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज उप निरीक्षक दिव्या तिवारी द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों को पकडने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 02.05.2026 को थाना माधौगंज पुलिस को तकनीकी सहायता एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी एक क्रेटा कार लिये गुढ़ा क्षेत्र में देखे गये हैं। उक्त सूचना पर थाना माधौगंज पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस को एक क्रेटा कार दिखी जिसे घेरकर तलाशी ली तो उसके अंदर उक्त प्रकरण के फरार आरोपी कैन्डी उर्फ तुषार तिवारी, बेटू उर्फ कुनाल चौरसिया एवं देव राठौर मिले, तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, दो डंडे एवं दो जिंदा राउंड मिले।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक क्रेटा गाड़ी को जप्त किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से घटना के संबंध में तथा उनके फरार से एक साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*आरोपीगण* :-
1. कैन्डी उर्फ तुषार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश उम्र 25 साल निवासी एकता विहार कालोनी, ग्वालियर
2. बेटू उर्फ कुनाल चौरसिया पुत्र नरेन्द्र उम्र 30 साल निवासी हेमसिंह की परेड, ग्वालियर
3. देव राठौर पुत्र दिलीप सिंह राठौर उम्र 25 साल निवासी फर्स वाली गली माधौगंज जिला ग्वालियर
*जप्त मशरूका*- घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा एवं दो जिंदा राउंड, दो डंडे एवं एक क्रेटा गाडी।





