ग्वालियर। दिनांक 03.05.2026 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः फरियादी इमरान खान पुत्र एहसान खान उम्र 41 वर्ष निवासी बाबा कपूर की दरगाह, काशी नरेश की गली, ग्वालियर द्वारा थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई, जिसमें फरियादी ने बताया कि दिनांक 03.05.2026 को लगभग दोपहर 12 बजे वह अपनी ऑफिस खोलने पहुंचे थे, उनके साथ उनके छोटे भाई सारिक खान एवं उनका जूनियर नीरज कुशवाह भी मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी अरमान खान, फिरोज खान एवं रहीस खान डण्डे लेकर मौके पर आए और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा फरियादी एवं उनके साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए डण्डों से मारपीट की गई।

घटना के दौरान फरियादी के बड़े भाई शकील खान एवं अन्य परिजनों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। इसी बीच अन्य आरोपी मुनब्बर खान एवं रहीस का छोटा भाई भी मौके पर पहुंचकर मारपीट में शामिल हो गए। वहीं, छत से सीमा खान द्वारा पत्थर फेंके गए। मारपीट में आरोपी फिरोज खान द्वारा फरियादी के सिर पर डण्डा मारने से उन्हें गंभीर चोट आई तथा शकील खान को भी सिर में चोट पहुंची। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अपराध क्रमांक 189/26 धारा 296, 115(2), 351(3), 125, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक (मध्य / यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह (रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकडने हेतु लगाया गया था।

थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में आरोपी अरमान खान पुत्र मुन्नवर खान उम्र 45 वर्ष निवासी बाबा कपूर छोटा बाजार ग्वालियर एवं फिरोज खान पुत्र इरमान खान उम्र 24 वर्ष निवासी बाबा कपूर छोटा बाजार ग्वालियर को पकड़ा गया और उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ उपरान्त धारा 35 (3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content