ग्वालियर। दिनांक 08.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.05.2026 को थाना महाराजपुरा की बरेठा चौकी प्रभारी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना महाराजपुरा के अप.क्र. 214/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी सोनू गुर्जर बिना नम्बर की सफेद वेन्यू कार से अवैध हथियार लिए हुये मालनपुर से ग्वालियर तरफ आ रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व)ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) ने थाना प्रभारी महाराजपुरा को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा बरेठा चौकी प्रभारी उनि0 सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम ने बरेठा चौकी के सामने चेकिंग लगाकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई, तभी पुलिस टीम को एक बिना नम्बर की सफेद वेन्यू कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर रोक लिया गया। कार चालक से नाम व पता पूछाने पर उसने अपना नाम सोनू गुर्जर पुत्र बिजेन्द्र गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पुर पढावली थाना रिठौरकलां मुरैना का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक वेन्यू कार, 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के 02 जिंदा कारतूस व 02 हजार रूपये नगद जप्त कर आरोपी को थाना महाराजपुरा के अपराध में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
ज्ञात हो कि दिनांक 15.04.2026 को उक्त प्रकरण में थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा एक आरोपी हेमराज गुुर्जर पुत्र राकेश गुर्जर उम्र 20 साल निवासी खेरिया क्रेशर महाराजपुरा ग्वालियर को एक 315 बोर की अवैध बंदूक एवं 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में उक्त बंदूक एवं कारतूस आरोपी सोनू गुर्जर से खरीदना बताया था तभी से थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी।
जप्त हथियार:- एक 315 बोर का देशी कट्टा व 315 बोर के 02 जिंदा राउण्ड तथा एक वेन्यू कार की जप्त।





