पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी की जप्त

ग्वालियर। 10.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी महेश बघेल(परिवर्तित नाम) निवासी हस्तिनापुर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 03.05.2026 को रात के समय मेरी लड़की मनीषा(परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल 07 माह घर पर कमरे में सो रही थी, और जब रात के समय उसे कमरे में देखा तो वह नही थी। उसके बाद हम लोगों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन नही मिली। मुझे शक है कि रवि पाल निवासी घोसीपुरा का मेरी लड़की को बहला-फुसला कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना हस्तिनापुर में अप0 क्रमांक 29/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हस्तिनापुर उप निरी. देवेन्द्र लोधी के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग लड़की की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

थाना हस्तिनापुर पुलिस टीम द्वारा अपराध क्र. 29/26 की अपहृता एवं संदेही रवि बघेल की तलाश भिण्ड जिले के ग्राम झांकरी, चितौरा, इटायली, करबास, डिरमन पाली आदि ग्रामों में की कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से एक लड़का एवं एक लड़की ग्राम विलारा तरफ से भयपुरा तरफ जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम भयपुरा तिराहा पहुंची और वाहनों की चेकिंग की गई कुछ समय बाद ग्राम विलारा तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखी जिसे रोका गया तो उसमें अपहृता एवं संदेही रवि बघेल मिले। पुलिस द्वारा अपहृता को दस्तयाब कर आरोपी रवि बघेल को पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी रवि बघेल को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार को जप्त किया गया तथा अपहृता की दस्तयाबी के संबंध में उसके परिजनों को सूचित कर अपहृता से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ की जा रही है तदुपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content