ग्वालियर। 17.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण– सूचनाकर्ता मालती (परिवर्तित नाम) निवासी डबरा जिला ग्वालियर ने थाना डबरा शहर में दिनांक 04.05.2026 को सूचना दी थी कि दिनांक 03.05.2026 को दोपहर के समय मेरी लड़की पूजा (परिवर्तित नाम) उम्र 19 साल घर से बिना बताये कहीं चली गई। सूचनाकर्ता द्वारा मौहल्ले के एक लड़के पर संदेह व्यक्त किया गया। उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में गुम इसांन क्रमांक 51/26 कायम कर जांच में लिया गया। दौराने जांच पुलिस द्वारा गुमशुदा की संभावित स्थानों पर तलाश की गई, परन्तु गुमशुदा पूजा (परिवर्तित नाम) के सबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। दिनांक 15.05.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा उक्त गुमशुदा को दस्तयाब किया गया।
गुमशुदा पूजा (परिवर्तित नाम) ने महिला पुलिस अधिकारी को दिये अपने कथनों में बताया कि मेरे मौहल्ले में रहने वाले राजकुमार बंशकार से मेरी दोस्ती हो गई थी और वह कहता था कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। दिनांक 03.05.2026 को दोपहर के समय वह मुझे अपनी मोटर साइकिल से ग्वालियर ले आया था, फिर हम लोग वृंदावन गये और वहां जाकर एक होटल में किराये से कमरा लेकर रुके थे। वहां उसने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब मैंने उससे शादी के लिए बोला तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और फिर मुझे पता चला कि उसकी पहले से ही शादी हो चुकी है। उसने मुझे व मेरे घर वालों को जान से खत्म करने की धमकी भी दी, फिर मैं वृंदावन से ग्वालियर वापस आ गई। अपने कथनों में दस्तयाब गुमशुदा के द्वारा अपने साथ शादी का झांसा देकर राजकुमार वंशकार के द्वारा गलत काम करना व जान से मारने की धमकी दी जाना बताया, जो कि धारा 351 (3), 69 बीएनएस के तहत दण्डनीय होने से गुम इसांन सदर में अप०क0 253/26 धारा 351 (3), 69 बीएनएस का अपराध कायम किया गया।
उक्त मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी की धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.05.2026 को उक्त प्रकरण के आरोपी को थाना क्षेत्र से मुखबिर सूचना पर धरदबोचा और पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता राजकुमार वंशकार पुत्र खैरसिहं वंशकार उम्र 25 साल निवासी ग्राम बडकी सराय थाना आंतरी हाल निवास रामनिवास कालोनी डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी के द्वारा गुमशुदा के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी को पूछताछ उपरान्त माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे डबरा जेल भेजा गया।





