बलात्संग की घटना में फरार आरोपी को पकड़ा
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 15/05/26 को आरोपी योगेश रावत के ख़िलाफ़ थाना पड़ाव में 122/26 धारा 64(2)(m), 123, 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भापुसे) को वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंद्रगंज श्री रोबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंचार्ज संतोष सिंह भदौरिया के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना ग्वालियर पुलिस ने तकनीकी एवं फील्ड टीमें तैयार की जिन्होंने लगातार आरोपी का पीछा किया। ग्वालियर, शिवपुरी, गुरुग्राम, गुना और अशोकनगर तक ग्वालियर पुलिस ने अपना शिकंजा कसा।
आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने की और पुलिस से बचने की काफ़ी कोशिश की परंतु ग्वालियर पुलिस ने आरोपी योगेश रावत को अशोकनगर पुलिस के सहयोग से आज देहात थाना, अशोकनगर से पकड़ लिया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।





