ग्वालियर। दिनांक 19.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ठाठीपुर निरी0 विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को थाना थाटीपुर के अप0क्र0 122/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के अज्ञात चोरों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मुखबिर सूचना पर से दो वाहन चोरों को थाना क्षेत्र से घरदबोचा। पूछताछ में उन्होने अपने नाम टिंकल उर्फ हीमेश वंशकार उम्र 19 साल निवासी ग्राम बादली थाना मायापुर जिला शिवपुरी हाल दर्पण कालोनी एवं धारा उर्फ चिराग वंशकार पुत्र विनोद वंशकार उम्र 30 साल निवासी हरनामपुरा बजरिया थाटीपुर बताये।

पुलिस द्वारा वाहन चोरों से उक्त प्रकरण में चोरी गई मोटर साइकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उक्त मोटर साइकिल को अजाक्स कार्यालय के सामने टूटे पड़े सरकारी क्वार्टर में छुपाकर रख दी है। पुलिस द्वारा आरोपी टिंकल उर्फ हीमेश वंशकार की निशादेही पर अपाचे मोटरसायकिल क्रमांक एमपी07-एनडी-3203 को जप्त कर आरोपीगणांे को विधिवत गिरफ्तार किया गया और उनसे थाना क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी कुलदीप शाक्य निवासी रेती फाटक, लोहा मंडी ग्वालियर ने थाना थाटीपुर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 23.04.26 को शाम 04.00 बजे वह अपने दोस्त अरविन्द सोनी निवासी न्यू आनंद नगर बजरिया थाटीपुर के घर के बाहर अपनी सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल क्र. एमपी07-एनडी-3203 को रखकर अपने घर रेती फाटक लोहा मंडी चला गया था। जब मेरे दोस्त ने दिनांक 24.04.26 के सुबह 06.00 बजे घर से बाहर देखा तो मेरी मोटर साइ‌किल रखे हुए स्थान पर नही मिली, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप0क्र0 122/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

गिरफ्तार वाहन चोर:-
1. टिंकल उर्फ हीमेश वंशकार उम्र 19 साल निवासी ग्राम बादली थाना मायापुर जिला शिवपुरी हाल दर्पण कालोनी
2. धारा उर्फ चिराग वंशकार पुत्र विनोद वंशकार उम्र 30 साल निवासी हरनामपुरा बजरिया थाटीपुर

बरामद मशरूका:-एक अपाचे मोटर साइकिल क्र. एमपी07-एनडी-3203 को जप्त किया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content