🔴एक मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त वरना कार क्रमांक एमपी04-जेडए-9298 को विधिवत जप्त किया गया।
ग्वालियर 24.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 23.05.2026 को ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रातंर्गत हॉकर्स जोन सिंहपुर रोड़ पर एक काले रंग की वरना कार क्रमांक एमपी04-जेडए-9298 में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने का कार्य कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना मुरार व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल व थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
हॉकर्स जोन सिंहपुर रोड पर पहुँचे जहाँ पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर एक वरना कार क्रमांक एमपी04-जेडए-9298 रोड़ किनारे खड़ी दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा एवं कार का गेट खुलवाकर ड्रायवर साईड पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हर्ष गुप्ता पुत्र सुनील कुमार गुप्ता उम्र 34 साल निवासी डबलगंज मोहल्ला थाना सेंवडा जिला दतिया, हाल माधवी रेजीडेस सीपी कालोनी मुरार ग्वालियर का होना बताया। जिसके हाथ में एक रेडमी कम्पनी का फोन मिला जिसको चेक करने पर उसमें आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उक्त मोबाइल में गूगल क्रोम पर sub-1ex99.in साईड पर लखनऊ व पंजाब की टीम के बीच हो रहे आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाते मिला।
पकड़े गये आरोपी के मोबाइल फोन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित रिकॉर्ड, ग्राहकों की आईडी, पैसों के लेनदेन संबंधी स्क्रीनशॅट एवं दिनांक 23.05.2026 को लखनऊ बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के चालू मैच पर बैट/सट्टा लगाए जाने संबंधी डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 4(क) म.प्र. पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त वरना कार क्रमांक एमपी04-जेडए-9298 को विधिवत जप्त किया गया। थाना मुरार में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 4(क) म.प्र. पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका:- एक मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त वरना कार क्रमांक एमपी04-जेडए-9298 को विधिवत जप्त किया गया।





