ग्वालियर। दिनांक 24.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा लंबित महिला संबंधी विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना मुरार के अप. क्रमांक 227/26 धारा 85,80 (2),3 (5) बीएनएस 3/4 द.प्र.अ. में फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 12.05.2026 को श्रीमती पलक रजक पत्नी अमित रजक उम्र 21 वर्ष निवासी गली नं. 02 सुरैयापुरा मुरार की फांसी लगाने के कारण संदेहास्पद मृत्यु हो जाने के कारण थाना मुरार में मर्ग क्रमांक 22/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस. का कायम कर जांच मे लिया गया था। मर्ग की जांच पर से मृतिका के परिजनों आरोपी पति अमित रजक, सास श्रीमती मीरादेवी, देवर आकाश रजक के विरूद्ध कथनों के आधार पर दिनांक 21.05.2026 को थाना मुरार में अप. क्रमांक 227/26 धारा 85,80 (2),3 (5) बीएनएस 3/4 द.प्र.अ. का कायम कर विवेचना लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन व नेतृत्व में उक्त प्रकरण के फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस की एक टीम को लगाया गया और फरार आरोपियों की पतारसी हेतु तकनीकी सेल तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता के आधार पर उक्त प्रकरण के आरोपी पति अमित रजक को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करने की पर्याप्त साक्ष्य पाई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेआर हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 23.05.2026 को पेश किया गया है, जो न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण के शेष आरोपी सास श्रीमती मीरादेवी एवं देवर आकाश रजक घटना दिनांक से फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।





