🔴 चोरी की 31 बैटरी, 2 बैटरी चर्जर कुल कीमती 01 लाख 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा जप्त।
ग्वालियर। 28.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना पड़ाव पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 27.05.2026 को थाना पड़ाव पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सती विहारा कॉलोनी नाले के पास दो व्यक्ति दो प्लास्टिक के कट्टों में बैट्रिया लिए खड़े हैं, जो चोरी की होने की संभावना है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना पड़ाव पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 शैलेन्द्र भार्गव ने मुखबिर सूचना पर थाना बल की टीम को सती विहारा कॉलोनी के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा। पुलिस टीम मुखबिर के बताये अनुसार सती विहार कॉलोनी नाले के किनारे पहुंचा तो दो संदिग्ध लड़के खड़े दिखे जो पुलिस को देखकर सकपका गये और मौके से भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा घेरकर दोनों को पकड़ा और नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम सन्नी उर्फ टुनटुन मांझी पुत्र नरेश मांझी उम्र 20 साल नि. खारा कुआ लधेडी थाना ग्वालियर व अरूण उर्फ गोलू बाथम पुत्र मनोज बाथम नि. सती विहार कोलोनी मछली मण्डी ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा दोनों संदेहियों से गहनता से पूछताछ की तो सदेही सन्नी उर्फ टुनटुन ने बताया कि उसने दिनांक 23/24.05.26 की रात्रि में ब्लू पर्ल होटल के सामने बैट्री की दुकान में से बैट्रिया अपने साथी अरूण उर्फ गोलू वाथम के साथ मिलकर चोरी की थी और अपने तीसरे साथी देवेन्द कुशवाह को बुलाकर उसके रिक्शा में रखकर ले जाना बताया। दोनों आरोपियों के पास मिले प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी लेने पर एक कट्टे में 11 बैट्रियां व एक कार्टून में 5 बैट्रियां व एक बैटी चार्जर व एक पेचकस जप्त किया गया। पुलिस को दूसरे आरोपी अरुण उर्फ गोलू बाथम पास मिले एक प्लास्टिक के कट्टे में 10 बैट्रियां व एक कार्टून में 5 बैट्रियां व एक बैट्री चार्जर मिला जिन्हे विधिवत जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका जप्त कर उन्हे थाना पड़ाव के अप0क्र0 129/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
थाना पड़ाव पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.05.2026 को उक्त प्रकरण के संदेही देवेन्द सिह कुशवाह उर्फ देवू पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह उम्र 32 साल निवासी सती विहार कॉलोनी मछली मण्डी ग्वालियर को भी धरदबोचा। पूछताछ में उसके द्वारा उक्त घटना में चोरी किया गया माल अपने ई-रिक्शा से ले जाना बताया। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा आरोपी की निशादही पर घटना में प्रयुक्त वाहन महेन्द्रा ई-रिक्शा क्रमांक एमपी07-एएल-1309 को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तारी किया गया।
ज्ञात हो कि फरियादी सुबोध कुमार जैन निवासी गांधीनागर पडाव ग्वालियर ने दिनांक 25.05.26 को थाना पडाव पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि मेरी एक दुकान नक्ष मोटर्स बैट्री के नाम से पर्ल होटल के सामने सेवानगर रोड़ पर है, दिनांक 23.05.26 को वह अपनी दुकान शाम करीबन 7.30 बजे बंद करके अपने घर गांधी नगर चला गया था। दिनांक 24.05.26 के सुबह करीबन 10.30 बजे दुकान खोली तो और अंदर जाकर देखा तो दुकान की पिछली दीवार को तोड़कर कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान से इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगने वाली 10 बैट्रियां चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अप0क्र0 129/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद में फरियादी द्वारा स्टॉक चेक करने के बाद बताया कि उसकी दुकान से कुल 31 बैटरी, 2 बैटरी चर्जर चोरी किये गये थे।
जप्त मशरूकाः- चोरी की 31 बैटरी, 2 बैटरी चर्जर कुल कीमती 01 लाख 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा जप्त।
keyboard_arrow_up
Skip to content