ग्वालियर। 29.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर जिले के समस्त थाना प्रभारियोें द्वारा लंबित विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी ठाठीपुर को थाना ठाठीपुर के अप0क्र0-339/25 धारा 318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी विनोद जाटव को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.05.2026 को मुख्य आरोपी की तलाश उसके निवास ग्राम संजयपुरा थाना डीपार जिला दतिया में की गई तो आरोपी के घर के पास खड़ मिला, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोट जाटव पुत्र स्व. गोपाल जाटव उम्र 32 साल निवासी ग्राम संजयपुरा थाना डीपार जिला दतिया का रहने वाला बताया। आरोपी से उक्त अपराध सदर में पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथियों के साथ अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर लाया गया जहां उसे थाना थाटीपुर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उक्त प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त मुख्य आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के बाद लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने छिपने के ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में भी धोखाधड़ी के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उक्त प्रकरण में थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 04 आरोपियों सुरेश जाटव, रामरतन जाटव, लोकेन्द्र जाटव तथा राकेश जाटव को गिरफ्तार किया जा चुका है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी महेश बाबू माहौर निवासी मास्टर का पुरा, महाराजपुरा ने थाना ठाठीपुर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने स्वयं को कृषि भूमि का मालिक बताकर फर्जी दस्तावेजों एवं फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से डबरा तहसील के ग्राम रामपुरा स्थित 32 बीघा 13 बिस्वा कृषि भूमि का सौदा किया तथा उन्होने भूमि विक्रय के नाम पर मेरे साथ 35 लाख रुपये (15 लाख नगद एवं 20 लाख रुपये के चार चेक) प्राप्त कर धोखाधड़ी की। बाद में मौके पर जाकर पता चला कि जमीन के वास्तविक मालिक अन्य व्यक्ति हैं और उन्होंने भूमि बेचने से इनकार किया। पुलिस जांच में बैंक लेनदेन, अनुबंध पत्र, नोटरी दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विनोद जाटव, लोकेन्द्र जाटव सहित 8 आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 17.09.2025 को थाना थाटीपुर में अप0क्र0- 339/25 धारा 318(4),336(3),338,340(2),61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, उनि0 बलराम मांझी, प्र.आर0 राज विकास, आर0 रूप सिंह यादव, आर0 धर्मवीर, आर0 अविनाश पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content