🔴 आरोपियों के पास से दो 315 बोर के कट्टा एवं 315 बोर के दो जिन्दा राउण्ड़ जप्त किए।
🔴 आरोपियों के विरूद्व पूर्व से अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
ग्वालियर। 02.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में *अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी आरोन उनि0 अभिनव शर्मा* के द्वारा थाना आरोन पुलिस की टीम को अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। आज दिनांक 02.06.2026 को रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को कारस देव मंदिर पानी की टंकी के पास एवं करई तिराहा तोमर की दुकान के पास दो ब्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखे जो पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, उक्त दोनों संदिग्धों को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम जितेन्द्र सिहं रावत पुत्र सोनेराम रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम पाटई एवं दूसरे ने राहुल रावत पुत्र सुरेन्द्र रावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम पाटई थाना आरोन का होना बताया।

दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से अलग-अलग 315 बोर के दो देशी लोडेड कट्टे मिले। पकड़े गये दोनों आरोपियों का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उनके कब्जे से 315 बोर के 02 देशी कट्टे व 02 जिंदा राउंड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों के खिलाफ थाना आरोन में प्रथक-प्रथक अपराध क्र0- 36/25 एवं 37/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपीगणों के विरुद्ध पूर्व के अपराधिक रिकार्ड होने से दोनों के खिलाफ चेकलिस्ट जारी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपीगण दिनांक 01.06.2026 को ग्राम पाटई में जमीनी विवाद में हुए लडाई झगडे के प्रकरण के भी आरोपी है। आरोपीगणों को माननीय न्यायालय ग्वालियर में पेश किया जावेगा।
*जप्त हथियार:* दो 315 बोर के कट्टा एवं 315 बोर के दो जिन्दा राउण्ड़।





