ग्वालियर 08.06.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-  दिनांक 30.05.2026 को फरियादी मनोज कुमार बंसल ने थाना ग्वालियर में उपस्थित होकर सूचना दी कि वह दिनांक 29.03.2026 को अपनी पत्नी के साथ गूजरी महल एवं ग्वालियर किला घूमने आए थे। इस दौरान वे ऑटो में यात्रा कर रहे थे। जल्दबाजी में उनकी पत्नी अपना बैग ऑटो में ही भूल गईं और दोनों ग्वालियर किले की ओर चले गए। कुछ समय बाद जब बैग की याद आई तो वे वापस लौटे, लेकिन तब तक ऑटो चालक वहां से जा चुका था। बैग में लगभग 16,000 रुपये नगद, सोने के दो कान के लटकन, एक मंगलसूत्र का पैंडल तथा कुछ कपड़े रखे हुए थे। काफी तलाश करने के बाद भी ऑटो नहीं मिलने पर फरियादी ने थाना ग्वालियर में सूचना दी।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे)* द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे)* को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम गठित कर ऑटो चालक की तलाश कर खोया हुआ बैग की पतारसी करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में *थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा* द्वारा थाना बल की एक टीम को ऑटो चालक की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया, तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलित करते हुए ऑटो की पहचान एवं तलाश के प्रयास लगातार जारी रखते हुए की गई मेहनत एवं सूक्ष्म जांच के परिणामस्वरूप दिनांक 07.06.2026 को संबंधित ऑटो को दस्तयाब कर लिया गया।

पूछताछ में ऑटो चालक ने फरियादी का बैग अपने पास सुरक्षित रखा होना बताया। जिस पर पुलिस द्वारा बेग प्राप्त कर उसमें रखी 16,000 रुपये नगद राशि, सोने के दो कान के लटकन, मंगलसूत्र का पैंडल एवं अन्य सामान यथावत ऑटो चालक से प्राप्त किया गया।

बरामद बैग एवं उसमें रखे समस्त सामान को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत फरियादी के ससुर डॉ. कैलाश नारायण जैन पुत्र स्वर्गीय दर्शनलाल जैन, उम्र 77 वर्ष, निवासी तामेश्वर महादेव मंदिर, लखेरा वाली गली, थाना ग्वालियर को थाना बुलाकर विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर फरियादी परिवार ने ग्वालियर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content