🔴 कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट किया तथा एसएसपी ग्वालियर ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
ग्वालियर 08.06.2026। ग्वालियर में आज दिनांक 08 जून से 12 जून 2026 तक 34वीं अंतर जिला, उत्तरी जोन, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे)* द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह* का *अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर* द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तदुपरान्त उक्त कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा का संक्षिप्त परिचय दिया गया। खेलकूद प्रतियागिता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिलों के खिलाड़ियों ने पुलिस बैंड की धुन पर अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट किया। इसके बाद एसएसपी ग्वालियर ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को नियमों का पालन करने व खेल को सच्ची भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई और 34वीं जोन स्तरीय अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के शुभारंभ की घोषणा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आयोजन में उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी को इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है इसकेे लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। यह बहुत हर्ष का विषय होता है जब हम इस व्यस्थ नौकरी में से समय निकालकर इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, यह खेल प्रतियोगिता कराने की भावना है कि आप सभी एक दूसरे को समझें और अंतरजिला स्तर पर एक अच्छी टीम तैयार हो। मैं आशा करूंगा कि आप सभी इस प्रतियोगिता में अच्छी खेल भावना से भागीदारी करेंगे। मेरी आप सभी को शुभकामनांए हैं कि आप अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करें। शुभारंभ कार्यक्रम के अंत में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में ग्वालियर, चम्बल, सागर एवं छतरपुर रेंज के खिलाडी सम्मिलित हो रहे है। जिनमे कुल 14 जिले के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना. अशोकनगर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ, निवाडी की टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में लगभग 190 खिलाड़ी भाग ले रहे है कुल 11 खेल जिसमें हॉकी, फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स एवं क्रासकंट्री खेलों की प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी ।
उक्त खेलों का आयोजन पुलिस लाईन एवं खेल गांव हजीरा, 02वी वाहिनी कम्पू, खेल परिसर कम्पू पर किया जावेगा। इन प्रतियोगिताओं में से ही उत्तरी जोन से विभिन्न खेलों हेतु टीमों का गठन किया जावेगा, जो आगामी माह में भोपाल में होने वाली राज्य स्तरी पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी ।
कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे), श्री जयराज कुबेर(रापुसे), सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी मुख्यालय श्री रोबिन जैन, डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, एसडीओपी घॉटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा, एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी यातायात झॉसीरोड़ निरी0 धनंजय शर्मा, सूबेदार अनुपम भदौरिया, प्रेम सिंह राठौर, जिला खेल अधिकारी ग्वालियर जोशेफ वक्शला तथा कमेटी में शामिल अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।





