🔴 आरोपी की अवैध हथियारों के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
ग्वालियर। 09.06.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों तथा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान थाना डबरा सिटी पुलिस को दिनांक 08.06.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति हरीपुर गाँव के आगे ईट भट्टे के पास कोई बारदात करने की नियत से कट्टा लिये हुए खड़ा है और इसकी हथियार के साथ सोशल मीडिया में रील भी वायरल हुई है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का व्यक्ति मिट्टी के ढेर के पास में बैठा दिखा जिसे घेरकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके जींस के पेन्ट के नीचे कमर में एक 12 बोर की देशी हाथ की बनी अधिया खुरसी मिली तथा पेन्ट की जेव में एक 12 बोर का जिन्दा कारतूस रखा मिला। जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सौरभ पुत्र कमल सिंह रावत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर थाना डबरा शहर जिला ग्वालियर का होना बताया।
आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने के आरोपी के कब्जे से अधिया व राउन्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अपराध क्रमांक 300/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी की तीन अवैध हथियारों के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पुलिस द्वारा उक्त अवैध हथियारों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
*जप्तशुदा अवैध हथियार*: एक 12 बोर की देशी अधिया व एक 12 बोर का जिन्दा राउन्ड जप्त।





