ग्वालियर। 18.06.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 16.06.2026 को फरियादी मुरारीलाल सिंघई पुत्र स्व. रतनलाल सिंघई उम्र 82 साल निवासी वार्ड क्र. 12 भितरवार जैन मंदिर समिति अध्यक्ष के द्वारा बड़ा जैन मंदिर भितरवार से मंदिर के शिखर से पीतल के कलश अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने संबंधी रिपोर्ट लेख कराई थी, जिस पर से थाना भितरवार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 220/26 धारा 331(4), 305ए बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त चोरी की घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को थाना भितरवार पुलिस की टीम बनाकर उक्त चोरी की घटना का शीघ्र पतारसी कर आरोपियों को चोरी के माल सहित पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदशन थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक श्री सुधीर सिंह कुशवाह के द्वारा चोरी गये मशरूका व अज्ञात चोर की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।

थाना भितरवार पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया और दौराने विवेचना पुलिस को मुखबिर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि भितरवार क्षेत्र के दो लोगों द्वारा उक्त चोरी की घटना किये जाने की आशंका है। मुखबिर तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित कर तलाश की गई। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का एक संदिग्ध, पार्वती नदी के पास शमसान घाट के पास बैठा हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया जहां पर एक व्यक्ति दिखा जिसने पुलिस को आता देख भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। जिसके द्वारा अपना नाम राजू यादव पुत्र कुबेर यादव उम्र 45 साल निवासी पुराना बस स्टैंड वार्ड क्र. 10 भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया और अपने साथी राहुल उर्फ मखण्डी के साथ मिलकर बड़ा जैन मंदिर से रात्रि में कलश चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर घटना में चोरी की गई 02 प्लेटों को जप्त किया गया और चोरी किये 02 कलश डबरा में शुभम खटीक की कबाड़ की दुकान पर बेचना बताया। पुलिस द्वारा अन्य सामान को डबरा में कबाड़ी शुभम खटीक पुत्र कैलाश खटीक उम्र 25 साल निवासी हरीपुरा डबरा की दुकान पर बेचना बताने से 02 कलश आरोपी शुभम खटीक से जब्त किये गये। थाना भितरवार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे न्यायिक निरोध में भेजा गया है। भितरवार पुलिस द्वारा आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. राजू यादव पुत्र कुबेर यादव उम्र 45 साल निवासी पुराना बस स्टैंड, भितरवार जिला ग्वालियर
2. कबाड़ी शुभम खटीक पुत्र कैलाश खटीक उम्र 25 साल निवासी हरीपुरा डबरा जिला ग्वालियर।

जप्त माल – पीतल की प्लेट व कलश कीमती लगभग 30 हजार रूपये।

keyboard_arrow_up
Skip to content