🔴 आरोपियों से दो 315 बोर के देशी कट्टा व दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड किये जप्त।
ग्वालियर। दिनांक 20.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु लगाया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 19.06.2026 जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिये हुए खेलगांव रोड़ मल्लगढ़ा पर छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को खेलगांव रोड़ मल्लगढ़ा के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा और उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हर्षित शर्मा उर्फ पंडित पुत्र श्री मोहनलाल शर्मा उम्र 19 साल निवासी चौड़े के हनुमान के पास मरघट रोड सीसी स्कूल के बगल में चार शहर का नाका थाना हजीरा जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये संदिग्ध हर्षित शर्मा की तलाशी ली तो उसके पेन्ट के नीचे कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला तथा पेन्ट की दाहिनी जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा मिला। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25(1)क आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त कर किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0 178/26 धारा 25(1)क आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी हर्षित शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर की एक अन्य सूचना पर पुलिस ने मऊ जमार पुल के नीचे से एक संदिग्ध को पकड़ा तथा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना अभिषेक सिकरवार उर्फ रानू पुत्र अजब सिंह सिकरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिडोरा थाना चिन्नौनी जिला मुरैना हाल न्यू ग्रेसिम बिहार कालोनी चार शहर का नाका थाना हजीरा जिला ग्वालियर का होना बताया। संदिग्ध अभिषेक सिकरवार उर्फ रानू की तलाशी ली तो वह कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसे हुए था तथा लोवर की दाहिनी जेब में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा मिला। पुलिस द्वारा आरोपी अभिषेक सिकरवार उर्फ रानू से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में अप0क्र0 179/26 25(1)क आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
जप्त हथियार:- दो 315 बोर के देशी कट्टा व दो 315 बोर के जिन्दा राउण्ड।
keyboard_arrow_up
Skip to content