ग्वालियर। दिनांक 20.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी संजू शाक्य निवासी गली नं. 02 माधौनगर लक्ष्मीगंज ग्वालियर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि वह टमटम किराये पर चलाता है। दिनांक 18/19.06.2026 की दरमियानी रात को अपनी काले रंग की टमटम क्र0 एमपी07-जेड़एच-7176 को रामद्वारा पर खड़ी करके बाथरूम करने के लिये चला गया जैसे ही वापस आया तो मेरी टमटम रखे स्थान पर नहीं थी, मैने अपनी उक्त टमटम को आसपास तलाश किया कोई पता नहीं चला। मेरी उक्त टमटम को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में अप0क्र0-158/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में चोरी गई टमटम की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 19.06.2026 को दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में चोरी गई टमटम झांसी रोड़ पर विक्की फेक्ट्री तिराहा पर खड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो विक्की फेक्ट्री तिराहा के आगे रोड़ के किनारे एक टमटम खड़ी दिखी, जिसमें 04 लोग बैठे हुये थे। पुलिस टीम द्वारा चोरो तरफ से घेराबंदी कर मौके पर टमटम में बैठे चोरों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम (1) नंदू जाटव पुत्र बल्लू जाटव उम्र 21 साल निवासी तिकोनिया मुरार,(2) अभिषेक कुशवाह पुत्र चंदन कुशवाह उम्र 19 साल निवासी हाथी खाना मुरार,(3) अरुण जाटव पुत्र बल्लू जाटव उम्र 26 साल निवासी तिकोनिया मुरार, (4) कुनाल श्रीवास पुत्र छोटू श्रीवास उम्र 21 साल निवासी आजाद नगर मुरार का होना बताया। पकड़े गये चारों व्यक्तियों से उक्त टमटम के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा टमटम रामद्वारा जनकगंज से चोरी करना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा मौके से टमटम को विधिवत जप्त किया जाकर चारों आरोपियों को थाना जनकगंज के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
बरामद वाहन:- चोरी की टमटम क्र0 एमपी07-जेड़एच-7176 को जप्त किया गया।





