ग्वालियर। 23.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी शेर खान(परिवर्तित नाम) निवासी पुरानी छावनी, ग्वालियर द्वारा थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.06.2026 को दोपहर के समय वह अपनी पुत्री मोहिनी (उम्र 16 वर्ष), भतीजी सीमा खान (उम्र 14 वर्ष) एवं पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से किशनबाग स्थित केशर वाली पुलिया के पास ताजिया देखने गया था। फरियादी अपनी पुत्रीएवं भतीजी को ताजिया स्थल पर छोड़कर चला गया तथा उसका पुत्र वहीं मौजूद था। कुछ समय बाद वह नाश्ता लेने चला गया और वापस लौटने पर मेरी पुत्री मोहिनी (उम्र 16 वर्ष), भतीजी सीमा खान (उम्र 14 वर्ष) दोनों वहां नहीं मिलीं। फरियादी ने मौके पर पहुंचकर आसपास काफी तलाश की, लेकिन दोनों बालिकाओं का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों को बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0 219/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त नाबालिग बालिकाओं के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालिकाओं की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा दिनांक 22.06.2026 को उक्त अपहृत नाबालिग बालिकाओं में से फरियादी की भतीजी सीमा खान(उम्र 14 वर्ष) को बहोड़ापुर क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया। अपहृत नाबालिग बालिका के कथन उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content