ग्वालियर दिनांक 24.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.06.2026 को थाना मोहना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोहना का स्थाई वारंटी सामलिया बंजारा ग्राम बडागांव में अपने घर पर आया हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के द्वारा थाना मोहना पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरी0 विनय सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बड़ागांव रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम बड़ागांव में वारंटी के घर पर जाकर देखा तो उक्त वारंटी घर पर उपस्थित मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सामलिया बंजारा पुत्र लड्डू बंजारा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडागाँव का होना बताया।

पुुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ दिनांक 30.04.2026 को माननीय न्यायालय विशेष न्यायालय एस्ट्रोसिटी ग्वालियर के एससीएटीआर क्र0- 261/20 में स्थाई वारंट जारी होने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास थाना मोहना पुलिस द्वारा निरंतर किए जा रहे थे।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी- सामलिया बंजारा पुत्र लड्डू बंजारा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडागाँव।

keyboard_arrow_up
Skip to content