🔴 देशी बोल्ट कंपनी की 96 केन एवं किंगफिशर कंपनी की 72 केन बियर कीमती करीब 25120/- रुपये एवं कार क्रमांक एमपी07-सीजे-4825 को जप्त किया गया।
ग्वालियर। दिनांक 24.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक दिनांक 23.06.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की मारुति कंपनी की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-सीजे-4825 में एक व्यक्ति अवैध शराब की पेटियां लेकर गोराघाट से डबरा तरफ आ रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना प्रभारी डबरा सिटी को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरी. संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम चांदपुर तिराहे पर पहुँचकर वाहनों की चेकिंग की गई, कुछ समय बाद मुखबिर के बताये अनुसार सफेद रंग की मारुति कंपनी की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-सीजे-4825 गोराघाट तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसे चांदपुर तिराहे के पास रोड़ पर पुलिस ने रोककर उक्त कार के चालक से नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम नितिन जैन पुत्र ओमप्रकाश उम्र 41 साल निवासी चीनोर रोड डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त कार की तलाशी ली गई तो कार में 7 पेटी बियर की केन रखी मिली जिनमें 04 पेटी बोल्ट कंपनी की व 03 पेटी किंगफिशर कंपनी की बियर मिली। उक्त व्यक्ति से बियर की पेटियों के रखने एवं परिवहन संबंधी लाइसेंस पूछा गया जो नही होना बताया। मौके पर उक्त बियर की पेटियों को खोलकर चेक किया गया जो प्रत्येक पेटी में 24 केन मिली जो कि बोल्ट कंपनी की 96 केन एवं किंगफिशर कंपनी की 72 केन बियर कुल 168 केन कीमती करीब 25120/- रुपये की पाई गई।
आरोपी नितिन जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन उम्र 41 साल निवासी चीनौर रोड डबरा का उक्त कृत्य धारा 34(1), 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाया जाने से उक्त बीयर की पेटियों एवं कार क्रमांक एमपी07-सीजे-4825 को विधिवत जप्त किया गया। थाना डबरा सिटी में आरोपी नितिन जैन के विरुद्ध अप0क्र0 326/26 धारा 34(1), 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः- बोल्ट कंपनी की 96 केन एवं किंगफिशर कंपनी की 72 केन कुल 168 केन कीमती करीब 25120/- रुपये एवं कार क्रमांक एमपी07-सीजे-4825 को जप्त किया गया।





