ग्वालियर। दिनांक 30.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. श्री शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेहट उप निरीक्षक महावीर सिंह के द्वारा थाना बल की टीम को थाना बेहट के अप0क्र0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के अज्ञात चोर की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये। इसी दौरान दिनांक 29.06.2026 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आरौरा रोड़ बिजली घर के आगे संदिग्ध अवस्था में मोटर साइकिल लिये खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक राजौरिया पुत्र स्व. भगवान राजौरिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम रसनौल थाना मौ जिला भिण्ड का होना बताया।
उक्त संदिग्ध व्यक्ति के पास मिली मोटर साइकिल के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसने मोटर साइकिल चोरी की होना बताया। तस्दीक करने पर मोटर साइकिल थाना बेहट के अप0क्र0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गया मशरूका होने से मोटर साइकिल को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी कपिल आर्य निवासी बेहट ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 26.06.2026 को वह सेंट्रªल बैंक के सामने कबाड़े की दुकान पर कबाड़ा बेचने के लिये अपनी मोटर साइकिल से गया था और दुकान के बाहर मोटर साइकिल खड़ी कर चला गया था। जब वापस आया तो कोई अज्ञात चोर मेरी एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक एमपी07-एनई-0872 को चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना बेहट में अप0क्र0 24/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार वाहन चोर:– दीपक राजौरिया पुत्र स्व. भगवान राजौरिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम रसनौल थाना मौ जिला भिण्ड
बरामद मशरूका:-एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्र. एमपी07-एनई-0872 को जप्त किया।





