ग्वालियरः 19.07.2026- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी 2.0“ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के पांचवे दिन आज दिनांक 19.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा अभियान की नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल तथा सार्वजनिक स्थानों एवं झुग्गी-झोपड़ी बस्ती एवं ऑटो चालकों को नशा मुक्ति के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
ऑटो चालक बने नशामुक्ति के संदेशवाहक-
इसी क्रम में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0“ अभियान के अंतर्गत आज थाना कोतवाली द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल महाराज बाड़ा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री विनोद विनायक करकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महाराज बाड़ा पर खड़े ऑटो एवं टमटम वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता पम्पलेट चस्पा किए। साथ ही वाहन चालकों, यात्रियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ने वाले उसके दुष्प्रभावों तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

थाना जनकगंज पुलिस द्वारा हनुमान चौराहा क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र कटारे एवं पुलिस टीम द्वारा चौराहे पर खड़े ऑटो एवं टमटम वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता पम्पलेट चस्पा किए गए। साथ ही वाहन चालकों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
*सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान-*
“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को थाना मुरार पुलिस द्वारा शासकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, मुरार में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे एवं थाना प्रभारी श्रीमती मैना पटेल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से सदैव दूर रहना चाहिए तथा अपने मित्रों एवं परिजनों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति संबंधी महत्वपूर्ण संदेश साझा किए गए तथा छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा डीडी मॉल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक दीप्ती तोमर ने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उनसे अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आग्रह किया गया। पुलिस द्वारा आमजनों को बताया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है और सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा ग्राम तोर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, सामाजिक जीवन एवं भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई, नशामुक्ति संबंधी जनजागरूकता पम्पलेट सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए तथा उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं गांव के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
इसी क्रम में ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी ‘‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0‘‘ अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर ऑटो चालकों, ग्रामीणजनों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों के प्रति जागरूक किया।





