ग्वालियर। 22.07.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी शाकिर खान(परिवर्तित नाम) निवासी बहोडापुर ग्वालियर ने थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनाक 20.07.2026 के समय सुबह 09.00 बजे मेरा लड़का अनीश (परिवर्तित नाम) उम्र 13 साल फर्नीचर के गोदाम की कहकर कही चला गया है अपने लड़के को रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड व रिश्तेदारियो एवं आसपास काफी तलाश किया कोई पता नहीं चला मेरे लड़के को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0 259/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त नाबालिग बालक के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अपहृत 13 वर्षीय बालक को रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटे के अंदर इस्लामपुरा बहोड़ापुर क्षेत्र से दिनांक 21.07.2026 को रात 08 बजे दस्तयाब किया गया। नाबालिग बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने ग्वालियर पुलिस एवं थाना बहोड़ापुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

*सराहनीय भूमिकाः*- उक्त नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब करने में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार, उप निरीक्षक रामचंद्र शर्मा, आरक्षक रणवीर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content