ग्वालियर, 22 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) द्वारा थाना जनकगंज के अपराध क्रमांक 107/26 में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार द्वारा प्रकरण की विवेचना करते हुए पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 21 जुलाई 2026 को फरार आरोपी राजेश कुशवाह पुत्र प्रभु सिंह कुशवाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामद्वारा, लक्ष्मीगंज, ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि थाना जनकगंज पुलिस द्वारा इस प्रकरण में अपहृता को पूर्व में ही सकुशल दस्तयाब कर लिया गया था। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया था तथा आरोपी की तलाश की जा रही थी।
ज्ञात हो कि फरियादी राजेश(परिवर्तित नाम) निवासी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 15.04.2026 के सुबह मेरी लड़की रजनी(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 07 माह की घर से बाजार सब्जी लेने की बोलकर गई थी जो वापस नही आयी। फिर मैने अपनी लड़की की तलाश आसपास एंव रिश्तेदारी में की कोई पता नही चला। मुझे शक है कि मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जनकगंज में अप क्र. 107/26 धारा 137(2) बीएनएस का पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:- राजेश कुशवाह पुत्र प्रभु सिह कुशवाह उम्र 26 साल निवासी रामव्दारा लक्ष्मीगंज ग्वालियर।





